अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर लूट कांड के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को लगी गोली।

ट्रैक्टर लूट कांड के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को लगी गोली।

अंबेडकरनगर।

अयोध्या 6 फरवरी को महरूआ के किसान की चीनी मिल से लौटते समय हुए ट्रैक्टर लूट कांड के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। अहिरौली पुलिस तथा स्वाट टीम के संयुक्त आपरेशन में चार आरोपियों को पकड़ा गया है। एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक सिपाही के हाथ में भी गोली लगी है। दोनों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

लूट कांड के अनावरण के लिए पुलिस की 5 टीमें लगाई गई थी।ट्रैक्टर बेचने की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की।जिसमें बदमाश मोटरसाइकिल तथा ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। पीछा करने कर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। जिसमें एक सिपाही को गोली लगी। जवाबी कार्यवाही मुन्ना सिंह नि. मोहर्रमपुर अरती, महराजगंज, अयोध्या को गोली लगी है। कुलदीप सिंह रसड़ा, महराजगंज, अयोध्या, अंकित चौबे निवासी ग्राम चौबेपुर थाना पुराकलन्दर जनपद अयोध्या, अभिषेक उपाध्याय निवासी मजनाई पूरे निशा उपाध्याय का पूरा थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी मुन्ना सिंह पर लगभग दो दर्जन मुकदमें दर्ज है।

एएसपी विशाल पाण्डेय ने बताया कि एक आरोपी तथा पुलिस के सिपाही को हाथ में गोली लगी है। एक बदमाश भागने में सफल रहा है। जिसको पकड़ने के लिए घेराबंदी की जा रही है। आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago