अयोध्या उत्तर प्रदेश

कुंभ से लौटे श्रद्धालुओं से हाईवे पर जाम, वाहनों की लंबी कतार ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ अयोध्या। ======= महाकुंभ में स्नान कर श्रद्धालुओं का अयोध्या आने का सिलसिला जारी है। शनिवार से भीड़ में दोगुना से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इसके चलते अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर भीषण जाम लगा हुआ है। रविवार को अयोध्या से सुलतानपुर सीमा तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही, यह देख सुलतानपुर पुलिस ने बेरिकेड लगाकर वाहनों को रोक दिया गया। वहीं बीकापुर स्थित सेना व भारती इंटर कालेज के मैदान पर बने होल्डिंग एरिया में भी वाहनों को रोककर घीरे धीरे अयोध्या भेजा गया। प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के चलते श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ के चलते श्रद्धालुओं के वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे। यातायात नियंत्रण के लिए प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज कोतवाली पुलिस के साथ डटे रहे। जाम में अयोध्या धाम और प्रयागराज कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन घंटों फंसे रहे। एंबुलेंस भी फंसी रही। प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं के हजारों वाहनों के चलते रविवार को भी अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर वाहनों का रेला लगा रहा। जाम के चलते वाहन रेंगकर चलते दिखाई पड़े। जाम बढ़ने पर बीकापुर पुलिस ने हाईवे किनारे स्थित मिलिट्री ग्राउंड, भारती इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर बनाए होल्डिंग एरिया में वाहनों को रोका गया। रास्ता साफ होने के बाद ही वाहनों को क्रमवार अयोध्या धाम रवाना किया गया। इसके बाद भी जाम कम न होने पर अयोध्या जाने वाले वाले वाहनों को खजुरहट चौराहे से मिल्कीपुर व जलालपुर तिराहे से तारुन की ओर डायवर्ट किया गया। बीकापुर कोतवाल ने बताया कि हाईवे पर वाहनों का लगातार दबाव है, इसके चलते वाहनों को होल्डिंग एरिया में रोककर या डायवर्ट कर हाईवे पर जाम कम करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि सुलतानपुर व अमेठी जिलों की पुलिस ने भी अयोध्या की सीमा पर बेरिकड लगाकर वाहनों को रोक रोककर भेजा जा रहा है। बीते करीब 15 दिनों से गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बंद किया गया है। बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर जिले की सीमा पर वहां की पुलिस ने बेरिकेड लगाकर वाहनों को अयोध्या की ओर नहीं आने दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार सिर्फ बड़े वाहनों को डायवर्ट किया गया है लेकिन हाल यह है कि दो व चार पहिया वाहनों को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है। इसकी चपेट में अयोध्या के नागरिक भी आ रहे हैं, उन्हें पहचान पत्र दिखाने के बाद भी नहीं जाने दिया जा रहा है।

कुंभ से लौटे श्रद्धालुओं से हाईवे पर जाम, वाहनों की लंबी कतार।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में महाकुंभ में स्नान कर श्रद्धालुओं का अयोध्या आने का सिलसिला जारी है। शनिवार से भीड़ में दोगुना से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इसके चलते अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर भीषण जाम लगा हुआ है। रविवार को अयोध्या से सुलतानपुर सीमा तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही, यह देख सुलतानपुर पुलिस ने बेरिकेड लगाकर वाहनों को रोक दिया गया। वहीं बीकापुर स्थित सेना व भारती इंटर कालेज के मैदान पर बने होल्डिंग एरिया में भी वाहनों को रोककर धीरे-धीरे अयोध्या भेजा गया।

प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के चलते श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ के चलते श्रद्धालुओं के वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे । यातायात नियंत्रण के लिए प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज कोतवाली पुलिस के साथ डटे रहे। जाम में अयोध्या धाम और प्रयागराज कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन घंटों फंसे रहे। प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की कतार लगी रही।

श्रद्धालुओं के हजारों वाहनों के चलते रविवार को भी अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर वाहनों का रेला लगा रहा। जाम के चलते वाहन रेंगकर चलते दिखाई पड़े। जाम बढ़ने पर बीकापुर पुलिस ने हाईवे किनारे स्थित मिलिट्री ग्राउंड, भारती इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर बनाए, होल्डिंग एरिया में वाहनों को रोका गया। रास्ता साफ होने के बाद ही वाहनों को क्रमवार अयोध्या धाम रवाना किया गया। इसके बाद भी जाम कम न होने पर अयोध्या जाने वाले वाले वाहनों को खजुराहट चौराहे से मिल्कीपुर व जलालपुर तिराहे से तारुन की ओर डायवर्ट किया गया।

बीकापुर कोतवाल ने बताया कि हाईवे पर वाहनों का लगातार दबाव है, इसके चलते वाहनों को होल्डिंग एरिया में रोककर या डायवर्ट कर हाईवे पर जाम कम करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि सुलतानपुर व अमेठी जिलों की पुलिस ने भी अयोध्या की सीमा पर बेरिकड लगाकर वाहनों को रोक रोककर भेजा जा रहा है। बीते करीब 15 दिनों से गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बंद किया गया है। बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर जिले की सीमा पर वहां की पुलिस ने बेरिकेड लगाकर वाहनों को अयोध्या की ओर नहीं आने दे रहे हैं।

पुलिस के अनुसार सिर्फ बड़े वाहनों को डायवर्ट किया गया है लेकिन हाल यह है कि दो व चार पहिया वाहनों को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है। इसकी चपेट में अयोध्या के नागरिक भी आ रहे हैं, उन्हें पहचान पत्र दिखाने के बाद भी नहीं जाने दिया जा रहा है।

editor

Recent Posts

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज। अयोध्या। अयोध्या  श्रीराम मंदिर चढ़ावा… Read More

1 week ago

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश।

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर… Read More

1 week ago

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण। अयोध्या।… Read More

1 week ago

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव।

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या सिंधु सेवा समिति… Read More

1 week ago

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण।

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More

1 week ago