झांसी के थाने में तमंचे पर डिस्को वाला सिपाही बर्खास्त:नाचते हुए किए थे फायर

झांसी के थाने में तमंचे पर डिस्को वाला सिपाही बर्खास्त:नाचते हुए किए थे फायर
झांसी के सदर थाना में नाचते हुए लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी सिपाही कुलदीप सिंह को बर्खास्त कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के महज 15 दिन में ही यह बड़ी कार्यवाही की गई। झांसी एसएसपी शिवहरी मीना ने कहा कि सिपाही के इस कृत्य के कारण आमजन में पुलिस की छवि धूमिल हुई है। वहीं, महिला सिपाही से छेड़छाड़ करने वाले सिपाही अमित कुमार को भी बर्खास्त किया गया है।
15 दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो
सदर थाना में तैनात पैरोकार के रिटायरमेंट की थाने के अंदर पार्टी चल रही थी। इसमें डीजे पर पुलिसकर्मी नाच रहे थे। तभी तमंचे पर डिस्को गाना पर सिपाही कुलदीप ने अपनी पिस्टल से फायर कर दिए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस पर कुलदीप को सस्पेंड कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वहीं, थानाध्यक्ष समेत 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए थे।
एसएसपी शिवहरी मीना ने कहा कि हवा में लहराकर हर्ष फायरिंग से कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से आमजन में पुलिस की छवि धूमिल हुई है। मामले की गहराई से जांच कराई गई। सिपाही कुलदीप का कृत्य पुलिस जैसे अनुशासित बल की छवि धूमिल करने तथा नैतिक अधमता के कारण तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से पदच्युत(बर्खास्त) किया गया है ।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago