
सुल्तानपुर जिला कारागार में रविवार को एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। जेल प्रशासन लंबे समय से सांस के रोग से बीमार चल रहे कैदी की वजह बीमारी ही बता रहा है। कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम में भेजकर जांच शुरू कर दी है।
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत मरदानपुर निवासी तौफीक (77) की रविवार को जेल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। तौफीक सजायाफ्ता कैदी है। कैदी की जेल कैंपस में मौत से सनसनी फैल गई। जेल प्रशासन ने परिवार वालों को सूचना देते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचायतनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेजा है।
जेल अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि मृतक तौफीक सजायाफ्ता कैदी था। लंबे समय से तौफीक सांस रोग से पीड़ित चल रहा था। रविवार की सुबह उसे स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More