अयोध्या उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ भगवान श्रीरामलला के किए दर्शन-पूजन।

सीएम योगी ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ भगवान श्रीरामलला के किए दर्शन-पूजन।

अयोध्या। अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मननीय श्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ भगवान श्रीरामलला के दर्शन किए। इस मौके पर पूरे विपक्ष, (समाजवादी पार्टी को छोड़कर) ने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढ़ांचा खड़ा था, जो 6 दिसंबर को हमारे सामने टूटा था। मैं उस समय यहां पर आया था जब 1990 में यहां गोली चली थी। मैं उस समय यहां पर आया था जिस समय चबूतरे का निर्माण हुआ था और आज सबसे सौभाग्य की बात है कि भगवान के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

डीप्टी सीएम ने ली चुटकी, कहा- सपा मतलब सफा- वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्य आज भगवान श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए आए हैं, भगवान श्रीराम सबकी मनोकामना पूरी करें और तीसरी बार 400 पार के साथ प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार देश में बने, सब लोग आनंदित हैं, जो नहीं आए हैं वो केवल सपा है और सपा मतलब सफा है।

यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि विपक्ष में सभी तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले लोग हैं, चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी हो, समाजवादी पार्टी को विरासत में इनके पुरखों ने सनातन धर्म का विरोध दिया है, जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाने का काम किया है वो किस मुंह से यहां आएंगे, इसलिए उन्होंने (सपा) विरोध किया।

आपको बता दें कि भगवान श्रीरामलला के दर्शन को पूरी योगी सरकार निकल पड़ी है। योगी सरकार ही क्या कांग्रेस, बसपा, रालोद के विधायक भी भगवान के दर्शन को 10 बसों से पहुंच चुके हैं। सभी माननीयों का काफिला विशेष रूप से सजी बस अयोध्या पहुंच चुकी है। सभी विधायक बहुत खुश नजर आ रहे हैं। हर जगह रामनाम का जयघोष हो रहा है। पूरा माहौल भक्तिमय है। पूरी योगी कैबिनेट और विपक्ष भगवान श्रीरामलला के दर्शन को आतुर दिखाई दे रहा है। विशेष बात यह है कि सपा ने सरकार के श्रीरामलला के दर्शन का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। सपा ने कहा है कि वो बाद में श्रीरामलला के दर्शन करेगी। भगवान श्रीरामलला के दर्शन के निमंत्रण को ठुकराने से बीजेपी को सपा को घेरने का एक और मौका दे दिया है।

श्रीरामलला के दर्शन के लिए रविवार को यहां आ रहे प्रदेश सरकार के मंत्रियों का स्वागत किया जा रहा है। जिले की सीमा पर रुदौली में भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में बुलडोजर पर खड़े होकर सरकार का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। ई-बसों में सवार होकर आ रहे मंत्रियों और विधायकों के सीमा प्रवेश पर जय श्री राम के उद्घघोष के साथ जोरदार स्वागत किया गया है।

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्दार्थ नाथ सिंह ने रविवार को श्रीरामलला के दर्शन को लेकर अपने भाव सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। धर्मपत्नी और अन्य मंत्रियों व विधायकों के साथ वह बस में बैठे दिखाई दे रहे हैं। लखनऊ से रवाना होते हुए उन्होंने लिखा श्रीरामलला के दर्शन करने अयोध्या प्रस्थान – जय श्रीराम।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago