अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

जालसाजी में संस्थान के निदेशक गिरफ्तार।

जालसाजी में संस्थान के निदेशक गिरफ्तार।

अंबेडकरनगर।

अंबेडकरनगर जिले के थाना सम्मनपुर क्षेत्र में पुलिस ने मान्यता के लिए फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने के मामले में फार्मेसी संस्थान के निदेशक को गिरफ्तार किया है।

छात्रपति शाहू जी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अंबेडकरनगर के प्राचार्य आरके सरोज ने डीएम के निर्देश पर दो फरवरी को थाना सम्मनपुर में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने बताया था कि नवीन फार्मेसी कॉलेज ज्ञान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज अलमापुर अमरतल के निदेशक इंद्रजीत सिंह की ओर से मान्यता के लिए दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे।

सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने प्रपत्रों की जांच कराई थी, जो जांच में फर्जी एवं कूट रचित पाए गए हैं। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत सिंह निवासी अलमापुर अमरतल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago