अयोध्या उत्तर प्रदेश

होटल, ढाबा, रेस्टोरेन्ट में निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा करवाने के निर्देश।

होटल, ढाबा, रेस्टोरेन्ट में निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा करवाने के निर्देश।

अयोध्या।

अयोध्या मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 द्वारा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रवर्तन कार्यवाही में 2939 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 327 छापे की कार्यवाही में 417 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किये गये। इस अवधि में 270 जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुयी। जिसमें 152 खाद्य पदार्थ मानक के विपरीत पाये गये। अभियोजन कार्यवाही के अन्तर्गत 228 वाद न्यायालय में योजित किये गये। न्यायालय द्वारा उक्त अवधि में 247 वादों का निर्णय किया गया। जिसमें कुल 6981000 का अर्थ दण्ड अधिरोपित कराया गया।

वित्तीय वर्ष 2024-25 माह जनवरी 2025 तक 2262 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए, 354 छापे की कार्यवाही में 458 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किये गये। 421 जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुयी। 253 खाद्य पदार्थ मानक के विपरीत पाये गये। अभियोजन कार्यवाही के अन्तर्गत 389 वाद न्यायालय में योजित किये गये। न्यायालय द्वारा इस अवधि में 260 वादों का निर्णय किया गया। जिसमें कुल 7330000 का अर्थ दण्ड लगाया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 ने बताया कि जिले में एक स्ट्रीट फूड हब प्रस्तावित है। समिति के अध्यक्ष ने जिला पूर्ति विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर तहसीलवार 26 से 28 फरवरी तक खाद्य लाइसेंस पंजीकरण कैम्प का आयोजन करने का निर्देश दिया। खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण वृद्धि निर्देश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी लाइसेंस पंजीकरण वृद्धि हेतु कैम्प का आयोजन करने हेतु कहा।

अयोध्या धाम में स्थित समस्त खाद्य प्रतिष्ठान होटल, ढाबा, रेस्टोरेन्ट इत्यादि को निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा करवाने के निर्देश दिये गये। ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं उचित दाम का भोजन/पेय पदार्थ प्राप्त हो सके और वह अच्छा संदेश लेकर जायें। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को उपजिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। औषधि निरीक्षक को अयोध्या धाम में स्थित समस्त मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर नकली दवाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

आगामी होली के दृष्टिगत केमिकल युक्त रंग गुलाल न प्रयोग किये जाने हेतु औषधि निरीक्षक को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

बैठक में उप जिलाधिकारी, सोहावल, रुदौली, मिल्कीपुर, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायती राज्य अधिकारी, जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन योजना, जिला सूचना अधिकारी, औषधि निरीक्षक, संबंधित विभागों के प्रतिनिधि, व्यापारिक एवं उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि के रूप में विजय गुप्ता एवं शिव बक्श सिंह तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब।

श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी में भव्य और… Read More

12 hours ago

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का मामला।

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का… Read More

3 weeks ago

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका।

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका। अयोध्या।… Read More

3 weeks ago

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर।

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर।  अयोध्या।… Read More

3 weeks ago

रुदौली पुलिस ने पकड़े टोटी चोर, चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद।

रुदौली पुलिस ने पकड़े टोटी चोर, चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

ज्वैलरी शॉप लूटकांड की आरोपी गर्भवती महिला पायल को मिली सशर्त जमानत।

ज्वैलरी शॉप लूटकांड की आरोपी गर्भवती महिला पायल को मिली सशर्त जमानत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago