अयोध्या आस-पास

जमीन के विवाद को में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक की मौत

जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक की मौत

अयोध्या।

अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना क्षेत्र के रायपट्टी गांव में 45 वर्षीय सूरज लाल पुत्र जग्गू अपनी पत्नी मायावती के साथ रहता था, उसका भतीजा दीपू पुत्र मंगरु भी बगल में रहता था। दोनों को इंदिरा आवास मिला हुआ था। दीपू का इंदिरा आवास बन गय था लेकिन सूरजलाल का इंदिरा आवास बनने में जमीन को लेकर कुछ विवाद था। इसी को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में सूरजलाल को गंभीर चोट आई। ग्रामीणों ने सूरजलाल को इलाज के लिए सीएचसी खंडासा ले गए , रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago