ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:27 PM IST

छोटी देवकाली मंदिर में: विराजमान मां पार्वती की प्रतिमा से चांदी का मुकुट चोरी

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
छोटी देवकाली मंदिर में विराजमान मां पार्वती की प्रतिमा से चांदी का मुकुट चोरी
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: छोटी देवकाली मंदिर में विराजमान मां पार्वती की प्रतिमा से चांदी का मुकुट चोरी
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
छोटी देवकाली मंदिर में विराजमान मां पार्वती की प्रतिमा से चांदी का मुकुट चोरी।

img 20190217 220428 - छोटी देवकाली मंदिर में विराजमान मां पार्वती की प्रतिमा से चांदी का मुकुट चोरी

अयोध्या
अयोध्या धार्मिक नगरी अयोध्या के छोटी देवकाली मंदिर के पिछले हिस्से में विराजमान मां पार्वती की प्रतिमा से चोरों ने करीब ढाई सौ ग्राम वजन का चांदी का मुकुट चुरा लिया। यह घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। जब मंदिर के पुजारी आरती समाप्त करने के बाद मंदिर के गर्भ गृह में पूजा पाठ के कार्य में व्यस्त थे।
इसी दौरान मन्दिर में बने परिक्रमा पथ पर मंदिर के पिछले हिस्से में विराजित मां पार्वती की प्रतिमा से चोरों ने चांदी का मुकुट चुरा लिया। जब इस मामले की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मंदिर के पुजारी अजय द्विवेदी ने कोतवाली अयोध्या में चोरों के खिलाफ मुकुट चुराने की तहरीर दे दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT