ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:23 PM IST

छह के खिलाफ धर्म: परिवर्तन कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज, पांच से चल रही पूछताछ।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
छह के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज, पांच से चल रही पूछताछ।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: छह के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज, पांच से चल रही...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

छह के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज, पांच से चल रही पूछताछ।

images 16 - छह के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज, पांच से चल रही पूछताछ।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या। 

अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर स्थित साईं का पुरवा में रविवार को आयोजित प्रार्थना सभा में बजरंग दल समेत अन्य संगठनों के लोगों ने पहुंचकर हंगामा किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में नोंक-झोंक हुई और पुलिस को बुलाना पड़ा। आयोजन से जुड़े दो लोगों को पुलिस के हवाले किया गया है जबकि पांच अन्य को पुलिस अपने साथ दर्शननगर चौकी ले गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग चौकी पर पहुंच गए। प्रकरण में पुलिस ने शिकायत पर धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आयोजन से जुड़े पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि काफी दिनों से बिना अनुमति साईं का पुरवा में प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रलोभन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। रविवार की लगभग 11 बजे बजरंग दल, विहिप आदि संगठनों से जुडें लोग मौके पर पहुंचे और पूछताछ शुरू की तो आयोजक विवाद पर उतारू हो गए। जिसके बाद फोनकर अयोध्या कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया गया। 

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

आयोजन से जुड़े छह लोगों को पुलिस चौकी ले आई तो दोनों पक्षों के लोग भी पहुंच गए। प्रकरण में पुलिस ने महाराजगंज थाना क्षेत्र के पूराबाजार नारा निवासी छविनाथ सिंह की शिकायत पर साईं का पुरवा दर्शननगर निवासी उदयराज, उसके बेटे आकाश व अभिषेक,पत्नी विमला देवी तथा चिन्तादेवी पत्नी धर्मवीर व रघुवीर को नामजद करते हुए धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, निषेधाज्ञा के अतिक्रमण आदि धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

आरोप है कि बिना अनुमति फ्लैक्स लगाकर 400 लोगों की प्रार्थना सभा और इसके माध्यम से लोभ-लालच और एक लाख रुपये देने का वास्ता देकर धार्मिक पुस्तक हाथ पर रखवा ईसाई धर्म स्वीकार करने की शपथ दिलाई जा रही है। प्रस्ताव अस्वीकार करने पर उनको धमकाया गया और लोग मारपीट पर उतारू हो गए।

बजरंग दल के संयोजक सूर्यकांत पांडेय ने बताया कि मौके से फ्लैक्स बैनर, धार्मिक पुस्तकें और दो लोगों को पुलिस के हवाले किया गया है। अयोध्या में यह गोरखधंधा वर्षों से चल रहा है और पुलिस निष्क्रिय बनी हुई थी। वहीं आयोजक उदयराज और भीड़ में शामिल लोगों ने बताया कि केवल प्रार्थना सभा हो रही थी। अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आयोजन से जुड़े दो महिलाओं समेत पांच लोगों से पूछताछ कर रही है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT