
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर आम के पेड़ से ग्राम चौकीदार का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी रोते चिल्लाते हुए पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची खण्डासा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिल्कीपुर के थाना खण्डासा क्षेत्र के डूडी अमानीगंज गांव निवासी ग्राम चौकीदार लव कुमार पुत्र राम तीर्थ यादव 35 वर्ष का शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर कुड़वारिया बाग में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला। खेत की तरफ गए लोगों ने शव को फंदे से लटकता देख परिजनों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक लव कुमार थाना खण्डासा का चौकीदार के रूप में भी कार्य था। और कभी-कभी थाने की गाड़ी भी चलता था। परिजनों का कहना है कि भोर में लव कुमार घर से रस्सी लेकर निकले थे। हम लोगों को लगा कि खेत की ओर कुछ काम करने जा रहे हैं। हम लोगो को क्या मालुम था कि फंदे से लटक कर जान दे देंगे। मृतक के दो बेटियां व एक बेटा है, वहीं मृतक की पत्नी रो-रो कर बेहोश हो जा रही है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि मृतक ग्राम चौकीदार लव कुमार के शव का पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल घटना के संबंध में परिजनों से जानकारियां ली जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।… Read More
श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा… Read More
चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर… Read More
40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण। अयोध्या।… Read More
12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या सिंधु सेवा समिति… Read More
ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More