
अयोध्या जिले के तारुन थाना पुलिस द्वारा बाइक चोरी करने के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है।पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तारुन थाना के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी दिलीप यादव उर्फ विक्की यादव निवासी तारापुर गौहनिया तारुन को थाना क्षेत्र के दहलवा गांव के सामने से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध तारुन थाने में मुकदमा संख्या 170/23 धारा 379/411 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत हुआ है। आरोपी के पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी का चालान करके न्यायालय भेजा गया है।
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More
श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More
मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More
प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More