रौनाही - अयोध्या

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
घटना रौनाही थाना क्षेत्र के देवरा कोट रेलवे फाटक के पास का है। यहां जनता एक्सप्रेस की चपेट में आने से देवरा के रवि कुमार निषाद (32) की मौत हो गई। पुलिस की मानें तो युवक ने सुसाइड किया है। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।
रौनाही थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया- गांव वालों से पूछताछ के दौरान पता चला के रवि निषाद नशा करता था। इसको लेकर परिवार में झगड़ा होता रहता था। कल रात में भी परिवार में कहां सुनी हुई थी। इसके बाद सुबह उसका शव मिला है। पहली नजर में प्रतीत हो रहा है कि युवक ने खुदकुशी की है। गांव वालों से पता चला है इससे पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago