चार साल के पुत्र को लेकर महिला लापता।

बीकापुर अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में घर पर दो बेटियों को छोड़कर पुत्र के साथ दवा लेने के लिए निकली विवाहिता लापता हो गई। खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर पति ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है। क्षेत्र के जयलाल मिश्र का पुरवा रुरुखास निवासी भीम कुमार ने बताया कि पांच मार्च को दोपहर में उनकी पत्नी रीना देवी चार वर्षीय पुत्र आकाश के साथ घर से दवा लेने के लिए निकली थीं। शाम तक घर नहीं लौटीं तो नाते-रिश्तेदारों में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वह सात और आठ साल की दो पुत्रियों को घर पर छोड़कर गई हैं।
कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि महिला की तलाश कराई जा रही है। (प्रेस न्यूज)
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More