गोंडा - उत्तरप्रदेश

घूस लेते दबोचे गए जेई और दोनों लाइनमैन को भेजा जेल।

घूस लेते दबोचे गए जेई और दोनों लाइनमैन को भेजा जेल।
गोंडा।
गोंडा जिले घूस लेते दबोचे गए पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता (जेई) संतोष कुमार और दोनों लाइनमैन धर्मेंद्र प्रसाद तिवारी व सुनील कुमार वर्मा को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को गोरखपुर में भ्रष्टाचार निवारण की कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की देवीपाटन मंडल की ट्रैप टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम शिकायतकर्ता से 16 हजार रुपये घूस लेते तीनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। खरगूपुर पावर हाउस में तैनात जेई ने उपभोक्ता को बिजली चोरी के मुकदमे से बचाने के एवज में रिश्वत मांगी थी। अधीक्षण अभियंता आशीष सिन्हा ने बताया कि एक्सईएन करनैलगंज से पत्रावली तलब की गई है। थाना इटियाथोक पुलिस से एफआईआर की कॉपी मांगी गई है। अवर अभियंता को जल्द निलंबित किया जाएगा। दोनों संविदाकर्मियों को बर्खास्त किया जाएगा।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago