घर से युवती लापता, आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज

घर से युवती लापता, आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज|

बीकापुर_अयोध्या|

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती घर से अचानक लापता हो गई। लापता युवती के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा इनायत नगर थाना क्षेत्र के आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 366 आईपीसी अपहरण करने धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री 30 अक्टूबर की रात घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। लापता उनकी पुत्री अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ गई है। उसके फोन पर सबसे ज्यादा काल आरोपी अतुल तिवारी पुत्र स्वर्गीय अशोक तिवारी निवासी सेमरा हरिगटन गंज थाना इनायतनगर के फोन नंबर से आया है। उन्हें विश्वास है कि अतुल ने ही उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago