अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने का कर रही थीं विरोध, बरसाईं लाठियां

पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने का कर रही थीं विरोध, बरसाईं लाठियां

अंबेडकरनगर|

अंबेडकरनगर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजकत्वों ने कालिख पोत दी। रविवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने प्रतिमा पर कालिख लगी देखी, तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाया, लेकिन वे नहीं मानीं।
इसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इतना ही नहीं, महिलाओं पर पत्थर भी फेंके। बाद में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने मिलकर महिलाओं पर जमकर डंडे बरसाए। हमले में कई महिलाएं गंभीर घायल हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला जलालपुर का है।
सुबह 11 बजे के करीब हंगामा शुरू हुआ था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि पुलिस कैसे महिलाओं पर लाठी बरसा रही है। दौड़ा-दौड़ाकर उनको पीट रही है। पत्थर भी फेंक रही है। महिलाओं बचने के लिए भाग रहीं है तो पुलिस उनका पीछा करके मार रही है। करीब 1 घंटे तक ऐसे ही ड्रामा चलता रहा।
वाजिदपुर मोड़ पर हाथी मंदिर के सामने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी है। उस पर कुछ शरारती तत्वों ने कालिख लगा दी। इससे गुस्साए लोगों ने अकबरपुर-जलालपुर रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे जलालपुर के कोतवाल संत कुमार सिंह ने लोगों को समझाने की काफी कोशिश की। मगर, महिलाएं आरोपियों की गिरफ्तारी करने पर डटी रहीं। साथ ही वे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप भी लगाती रहीं।
महिलाओं की बढ़ती नाराजगी देख कर कोतवाल ने घटना की जानकारी SDM को दी। इसके बाद SDM हरि शंकर लाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ पुलिस की नहीं सुन रही थी।भीड़ ईंट चलाने लगी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस मामले में पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ता समेत 6 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया, “पुलिस पर पहले हमला किया गया था। जवाबी कार्रवाई में हमें लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं SDM हरि शंकर लाल ने बताया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मूर्ति पर कालिख पोतने वालों पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago