ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:02 PM IST

ग्राहक बनकर आए उचक्कों: ने ज्वैलरी शोरूम से पार की चेन, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
ग्राहक बनकर आए उचक्कों ने ज्वैलरी शोरूम से पार की चेन, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: ग्राहक बनकर आए उचक्कों ने ज्वैलरी शोरूम से पार की चेन, सीसीटीवी कैमरे में घटना...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

ग्राहक बनकर आए उचक्कों ने ज्वैलरी शोरूम से पार की चेन, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद।

images 18 - ग्राहक बनकर आए उचक्कों ने ज्वैलरी शोरूम से पार की चेन, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर उचक्कों के गिरोह की सक्रियता सामने आई है। उचक्कों के गिरोह ने ख़रीददारी के बहाने रिकाबगंज क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी शो रूम से लगभग एक लाख कीमत की सोने की चेन पार कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मामले की जानकारी हुई। शोरूम के प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

बताया गया कि रिकाबगंज में ब्लूस्टोन ज्वैलरी एण्ड लाइफ स्टाईल का शो रूम है। शोरूम पर प्रयागराज जनपद के शिवपुरी थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर निवासी रवीन्द्र नाथ गुप्ता शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। शाखा प्रबंधक रवीन्द्र नाथ गुप्ता का कहना है कि 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे दो महिलाएं एवं एक पुरुष प्रतिष्ठान पर पहुंचे और सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। कर्मी ऋषभ सोनकर ने निकलकर चेन दिखानी शुरू की। बाद में तीनों कोई चेन पसंद न आने की बात कह कर बिना खरीददारी वापस लौट गए। रात्रि में स्टाक मिलान करने पर पता चला कि 13.62 ग्राम की एक सोने की चेन गायब है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

इसके बाद सीसीटीवी रिकार्डिंग की बारीकी से पड़ताल कराई गई, तो पता चला कि खरीददारी करने पहुंची दो महिलाओं और एक पुरुष के दल में शामिल महिला ने अपनी सहयोगी महिला को चेन पकड़ा दी और फिर कुछ देर इधर-उधर करने के बाद तीनो लोग बिना कुछ खरीदें चले गए। वारदात की जानकारी के बाद तीनों की तलाश का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सोमवार को नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतिष्ठान प्रबंधक की ओर से शिकायत मिलने के बाद तीन अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात और आरोपियों की पहचान व तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT