मिल्कीपुर-अयोध्या

गोमती नदी में मछली पकड़ते समय दो लोग डूबे।

गोमती नदी में मछली पकड़ते समय दो लोग डूबे, पुलिस ने एक युवक का शव किया बरामद, दूसरे युवक की तलाश जारी।

मिल्कीपुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर में गोमती नदी में मछली पकड़ने आए दो लोग डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की छानबीन की। जिसमें एक युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अयोध्या के थाना कुमारगंज क्षेत्र फाजलपुर गांव निवासी राम किशोर (पुत्र) सजाऊ गांव के ही राममिलन (पुत्र) राम आनंद के साथ गांव के पास से गुजरी गोमती नदी में रविवार की देर शाम मछली का शिकार करने के लिए इदिलपुर घाट पर गए थे। काफी रात बीतने के बाद जब वापस नहीं आए तो परिजन खोजते हुए घाट पर पहुंचे और आवाज लगाई लेकिन कोई पता नहीं लग सका।

परिजनों के कहने पर ग्रामीण जब उस नाव की खोज करने लगे, जिस नाव से दोनों लोग शिकार कर रहे थे। तो वह नाव सत्थिन पुल के पास मिली नाव में मोबाइल रखा हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों ने शंका व्यक्त किया की नदी में ही डूब गए है। पूरी रात लोग खोजबीन करते रहे जब कहीं पर कोई पता नहीं लग सका तो परिजनों ने घटना की जानकारी सुबह पुलिस चौकी प्रभारी देवगांव अभिषेक त्रिपाठी को दी। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोपहर बाद राममिलन का शव नदी से बरामद कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि राम मिलन का शव नदी से बरामद हो गया है। पोस्टमार्टम को भेजने के लिए विधि कार्रवाई की जा रही है। तथा दूसरे व्यक्ति राम किशोर निषाद (पुत्र) सजाऊ की तलाश गोताखोरों से कराई जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago