गोंडा - उत्तरप्रदेश

गोंडा से अयोध्या घूमने निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दो की मौत, एक की स्थिति गंभीर।

गोंडा से अयोध्या घूमने निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दो की मौत, एक की स्थिति गंभीर।

गोंडा।

गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर स्थित लोपाल ओवरब्रिज के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के निवासी थे। यह दुर्घटना मंगलवार की रात हुई थी, जब तीनों दोस्त एक ही बाइक पर अयोध्या घूमने के लिए जा रहे थे।

युवक सुजीत कुमार वर्मा, आयुष वर्मा और श्रीशांत निषाद अपने घर से बाइक से अयोध्या पहुंचे थे। बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे वे बस्ती की ओर जा रहे थे। उसी दौरान लोपाल ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत श्रीराम हास्पिटल अयोध्या में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सुजीत व श्रीशांत को मृत घोषित कर दिया। घायल आयुष वर्मा को अयोध्या के दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago