
गोंडा जिले में एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर एंटी करप्शन थाने टीम ले गई। जहां आरोपी लेखपाल से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी लेखपाल जमीन पैमाइश कराने के लिए किसान से रुपए ले रहा था। आरोपी लेखपाल बैकुंठ नाथ तिवारी सदर तहसील के परासिया बहुरि गांव में राजस्व लेखपाल के पद पर तैनात है। परसिया बहुरि गांव के रहने वाले पीड़ित उमाशंकर द्विवेदी से जमीन पैमाइश करने के नाम पर लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। पैसा ना देने पर पीड़ित की जमीन की पैमाइश भी करने लेखपाल बैकुंठ नाथ तिवारी नहीं जा रहे थे। पैसे मांगने की शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से की थी। पीड़ित की शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल बैकुंठ नाथ तिवारी को किसान उमाशंकर द्विवेदी से 10000 रिश्वत लेते सदर तहसील परिसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल बैकुंठ नाथ तिवारी कटरा बाजार थाना क्षेत्र के तिलका गांव का रहने वाला है।
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी धनंजय सिंह और इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल बैकुंठ नाथ तिवारी को गिरफ्तार कर एंटी करप्शन थाने ले गई। जहां उनसे से पूछताछ कर रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More