गांव के गौशाला में लगी आग, तीन पशु झुलसे।

गांव के गौशाला में लगी आग, तीन पशु झुलसे।

#image_title
फोटो।

मिल्कीपुर_अयोध्या।

इनायतनगर थाना क्षेत्र की पालिया जगमोहन सिंह पूरे धौकल गांव निवासी भगवानदीन की गौशाला में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से दो गाय और एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। वहीं पूराकलंदर के भी एक गांव में आग लगने से दो पशु झुलस गए। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत पलिया जगमोहन सिंह पूरे धौकल में मंगलवार रात को भगवानदीन की गौशाला में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने आकलन रिपोर्ट तहसील के आपदा विभाग को भेज दिया है। पीड़ित ने बताया गौशाला में रखा गृहस्थी का कुछ सामान भी जलकर राख हो गया है। वहीं पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नरियावां मजरे बाबा का पुरवा में भी मंगलवार रात सरिया में अचानक लगी आग से एक भैंस व गाय गंभीर रूप से झुलस गई है। अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित शिव शंकर यादव ने जानकारी दी,आग की चपेट में आकर सरिया में रखा चारा काटने की मशीन, भूसा, भूसा में रखा अनाज आदि जलकर राख हो गया। बुधवार सुबह लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago