गन्ने के खेत में दो बहनों के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

गन्ने के खेत में दो बहनों के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

बीकापुर अयोध्या :- बाजार से घर जा रही अनुसूचित जाति की दो लड़कियों के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िताओं के स्वजन ने कोतवाली में कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी दो पुत्रियां गत सोमवार की शाम शेरपुरपारा बाजार गई थी। वहां से घर लौटते समय गांव के समीप पहले से मौजूद चार युवक दोनों को गन्ने के खेत में ले गए जहां दुपट्टे से उनका मुंह बांध कर दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गयी। बताया कि काफी देर तक पुत्रियों के घर वापस न आने पर बाजार में जाकर खोजबीन और जानकारी की गई। पता चला कि एक घंटा पहले ही घर जा चुकी हैं। घर पहुंचने पर उनकी पुत्रियों ने आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस को फोन पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 112 पीआरवी पुलिस ने पूछताछ की। मंगलवार को पीड़िताओं के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी।
एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार ने भी कोतवाली पहुंच कर पीड़ित पक्ष से जानकारी प्राप्त की। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago