
गणतंत्र दिवस को लेकर कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस टीम द्वारा संवेदनशील स्थानों पर गश्त और निगरानी की जा रही है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार देर शाम बीकापुर कोतवाली की पुलिस टीम पुलिस एक्शन में दिखाई पड़ रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार सिंह एवं कोतवाली बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ देर रात तक क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते रहे। कस्बा बीकापुर के अलावा बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट क्षेत्र में कस्बा, ढाबा तथा रेलवे स्टेशन सहित तमाम संवेदनशील स्थलों पर सीओ संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने पैदल गस्त करते हुए लोगों को जरूरी निर्देश जारी किए। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि अयोध्या प्रयागराज रेलखंड पर स्थित खजुरहट मलेथू कनक कनक तथा चौरे बाजार रेलवे स्टेशन सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने बताया कि जागरूक लोगों के साथ रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को भी एतिहात बरतने के लिए जरूरी निर्देश दिया गया है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More