ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:22 PM IST

खेलों को प्रोत्साहन से युवा वर्ग इसे कैरियर के रूप में कर रहा है स्वीकार: दर्शना सिंह।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
खेलों को प्रोत्साहन से युवा वर्ग इसे कैरियर के रूप में कर रहा है स्वीकार: दर्शना सिंह।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: खेलों को प्रोत्साहन से युवा वर्ग इसे कैरियर के रूप में कर रहा है स्वीकार:...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

खेलों को प्रोत्साहन से युवा वर्ग इसे कैरियर के रूप में कर रहा है स्वीकार: दर्शना सिंह।

whatsapp image 2024 03 01 at 16.59.02 83248ca4 - खेलों को प्रोत्साहन से युवा वर्ग इसे कैरियर के रूप में कर रहा है स्वीकार: दर्शना सिंह।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या डा.भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम मकबरा में आयोजित सांसद प्राइस मनी खेल प्रतियोगिता का राज्य सभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह ने किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर अयोध्या महिला मोर्चा द्वारा तिलक व माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य व गीत के माध्यम से उनका स्वागत किया। झंडारोहरण तथा दीप प्रज्जवलन की प्रतियोगिता की शुरूवात की। कबड्डी व रस्साकसी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, रस्साकसी, खोखो, 100,200,400,800, दौड़, 100 गुणा 4 रिल व लांग जंप का आयोजन होगा।इस दौरान दर्शना सिंह ने कहा कि पहले युवा खेलों को कैरियर के रूप में नही लेते थे। क्यों कि पुरानी सरकारें खेल को प्रोत्साहन नही देतीं था। मोदी सरकार में खेलों को प्रोत्साहन मिलने से अब युवा इसको प्रोफेशन के तरह से ले रहे है। आज युवाओं की सोच बदली है। हमारे गांवों के प्राचीन खेलों को इस तरह प्रतियोगिता में शामिल करने से उन खेलों को पुर्नस्थापित होने का मौका मिला है। सौभाग्य से मैं भी उसी सदन की सदस्य हूं जिसमें पीटी उषा बैठती हैं। वे जिस तरह से धैर्य पूर्ण तरीके से सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेती है। जीवन का यह धैर्य खिलाड़ी जीवन से मिला है। ऐसी बहुत सी महिलाएं है जिन्होंने अपने आप को साबित किया। जिस तरह से तीन बच्चों की मां होते हुए भी मैरीकॉम ने बॉक्सिंग की प्रैक्टिस जारी रखा। यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बालिकाओं की खेल के प्रति रूचि बढे़गी। सरकार के प्रयासों से राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार आया है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

इस दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पाण्डेय बादल, कमला शंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह, जय नारायण सिंह रिंकू, गोसाईगंज चेयरमैन विजय लक्ष्मी जायसवाल, इंद्र भान सिंह, अशोक मिश्र, विजय गुप्ता, आशा गौड़, सरोज मिश्र, डा.मंजूषा पाण्डेय, अशोका द्विवेदी, शकुन्तला गौतम, प्रतिमा शुक्ला, बसंती सिंह, रीना द्विवेदी, रवि सोनकर, किशन मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, अशोक कसौधन, सुरेन्द्र यादव, मनोज श्रीवास्तव, विश्वनाथ सिंह, अनूप दूबे, दिनेश मिश्र, नीरज श्रीवास्तव रिंकू मौजूद थे।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT