बीकापुर - अयोध्या

खेत में लगे विद्युत करंट की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत।

विद्युत करंट की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत।

बीकापुर_अयोध्या

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बछरामपुर गोसांई का पुरवा निवासी 45 वर्षीय अधेड़ रामचंदर की रविवार दोपहर विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि मृतक रामचंदर रविवार दोपहर अपने बच्चों के साथ खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान पड़ोसी किसान द्वारा छुट्टा पशुओं से बचाव के लिए खेत में लगाए गए तार में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गए। आसपास खेतों में इर्द-गिर्द काम कर रहे लोगों ने दूर से देखा और दौड़ करके आनन-फानन में उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले आए। जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉ धर्मेंद्र कुमार रंजन द्वारा जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल लाने से पूर्व मौत हो चुकी थी।  सूचना मिलने पर कोतवाली बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ किया। तथा पंचनामा करवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago