खुद को मामा बता कर दो झुलसे किशोरों को भर्ती करा गया|

खुद को मामा बता कर दो झुलसे किशोरों को भर्ती करा गया|

अयोध्या।

एक शख्स शुक्रवार को दोपहर बाद दो झुलसे किशोरों को लेकर जिला अस्पताल आया। खुद को किशोरों का मामा बताया तथा फर्जी मोबाइल नंबर दर्ज करवा भर्ती कराने के बाद रफुचक्कर हो गया। छानबीन में जुटे परिवार को कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों के जिला अस्पताल बर्न वार्ड में भर्ती होने की जानकारी मिली।
बताया गया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के राठहवेली मोहल्ला निवासी रवि की दो दिन पूर्व शादी थी। शादी को लेकर अंगूरीबाग स्थित मैत्रीमंडप में प्रीतिभोज का कार्यक्रम रखा गया था। इसी कार्यक्रम में एक शख्स कृष्ण कुमार गैस रिफलिंग के लिए आया था। रिफलिंग के दौरान अचानक लगी आग से राठहवेली मोहल्ला निवासी 11 वर्षीय रितेश पुत्र कुलदीप तथा 15 वर्षीय पीयूष पुत्र बेचनलाल झुलस गए।
कृष्ण कुमार दोपहर बाद 2ः40 बजे दोनों को लेकर जिला अस्पताल आया और मिठाई बनाने के दौरान तेल से जलने की बात कहकर दोनों को भर्ती करा दिया। कागज में उसने अपना मोबाइल नंबर फर्जी दर्ज कराया जो लखनऊ निवासी एक शख्स का है। बच्चों की तलाश में जुटे परिजन लगभग 6 बजे जिला अस्पताल पहुंचे तो उनको घटना की जानकारी हुई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रितेश लगभग 60 फीसदी और पीयूष लगभग 50 फीसदी झुलसा है। दोनों को बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago