
#image_title
बीकापुर क्षेत्र के हैदरगंज थाना क्षेत्र के पाली पूरब गांव में जेसीबी से रात में नरेगा द्वारा खुदवाए गए तालाब से अवैध रूप से मिट्टी का खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है। सब कुछ पुलिस और तहसील प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है।लेकिन प्रशासनिक शांत बैठा हुआ है। मंगलवार को 12 बजे रात्रि में हैदरगंज क्षेत्र के पाली पूरब गांव में रात को दर्जनों की संख्या में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां डो रही थी। जोकि रानोली पश्चिम पाली में गिराई जा रही थी, इस अवैध खनन में एक हल्के की सिपाही की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, इस अवैध खनन पर पुलिस प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिये। पुलिस ने कहा यह राजस्व विभाग का मामला है। हैदरगंज थाना क्षेत्र में इस अवैध मिट्टी का खनन अब चर्चा का विषय बन गया है। अवैध मिट्टी खनन करने वाले स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से खनन का कार्य करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार लोगो से सैकड़ो ट्राली मिट्टी का ठेका ले लेते है। उनको देर रात मिट्टी की सप्लाई करते है। क्षेत्र में अवैध मिट्टी का खनन बहुत जोरो से चल रहा है। शिकायत के बाद भी किसी के ऊपर कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है।प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद शासन ने पूरे प्रदेश में अवैध रुप से हो रहे मिट्टी खनन पर पूर्णतया रोक लगाई हुई है। क्षेत्र के कई लोगों ने इस बाबत उपजिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन से शिकायत भी की है।लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ दोनों ही विभाग कार्यवाही करने में नतमस्तक है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More