ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:39 AM IST

खनन माफियाओं के आगे: थाना हैदरगंज पुलिस प्रशासन ने टेके घुटने।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
खनन माफियाओं के आगे थाना हैदरगंज पुलिस प्रशासन ने टेके घुटने।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: खनन माफियाओं के आगे थाना हैदरगंज पुलिस प्रशासन ने टेके घुटने।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

खनन माफियाओं के आगे थाना हैदरगंज पुलिस प्रशासन ने टेके घुटने।

images 1 4 - खनन माफियाओं के आगे थाना हैदरगंज पुलिस प्रशासन ने टेके घुटने।
फेसबुक फोटो।

बीकापुर_अयोध्या।

बीकापुर क्षेत्र के  हैदरगंज थाना क्षेत्र के पाली पूरब गांव में जेसीबी से रात में नरेगा द्वारा खुदवाए गए तालाब से अवैध रूप से मिट्टी का खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है। सब कुछ पुलिस और तहसील प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है।लेकिन प्रशासनिक  शांत बैठा हुआ है।  मंगलवार को 12 बजे रात्रि में हैदरगंज क्षेत्र के पाली पूरब गांव में रात को दर्जनों की संख्या में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां डो रही थी। जोकि रानोली पश्चिम पाली में गिराई जा रही थी,  इस अवैध खनन में एक हल्के की सिपाही की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, इस अवैध खनन पर पुलिस प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिये। पुलिस ने कहा यह राजस्व विभाग का मामला है।  हैदरगंज थाना क्षेत्र में इस अवैध मिट्टी का खनन अब चर्चा का विषय बन गया है।  अवैध मिट्टी खनन करने वाले स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से खनन का कार्य करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार लोगो से सैकड़ो ट्राली मिट्टी का ठेका ले लेते है। उनको देर रात मिट्टी की सप्लाई करते है। क्षेत्र में अवैध मिट्टी का खनन बहुत जोरो से  चल रहा है। शिकायत के बाद भी किसी के ऊपर कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है।प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद शासन ने पूरे प्रदेश में अवैध रुप से हो रहे मिट्टी खनन पर पूर्णतया रोक लगाई हुई है। क्षेत्र के कई लोगों ने इस बाबत उपजिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन से शिकायत भी की है।लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ दोनों ही विभाग कार्यवाही करने में नतमस्तक है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT