खड़े ट्रक से बाइक टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत।

खड़े ट्रक से बाइक टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत।

अयोध्या ।

पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गनौली गांव के समीप शनिवार रात्रि को खड़े एक ट्रक में पीछे से बुलेट बाइक टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। रूदौली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  शनिवार की रात्रि पटरंगा थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर गनौली गांव के समीप सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक पर सवार दो युवक टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हाइवे चौकी प्रभारी मिथलेश सिंह और कमलेश यादव, राम कुमार यादव ने ट्रक में फंसी बाइक को बाहर निकाला।  दोनों युवकों को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हाइवे चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक जयंत कुमार मौर्या पुत्र सुनील कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम करमोहना थाना मोतीपुर जिला बहराइच व अजय कुमार मौर्य पुत्र प्रमोद कुमार उम्र 19 वर्ष ग्राम गंगापुर थाना मोतीपुर जिला बहराइच के निवासी थे। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago