टप्पेबाजी करके गहने उड़ाने वाली शातिर महिला को गिरफ्तार ।

टप्पेबाजी करके गहने उड़ाने वाली शातिर महिला को गिरफ्तार किया ।

अयोध्या।

 

थाना रौनाही पुलिस ने शनिवार को ग्रामीण महिलाओं के साथ टप्पेबाजी कर उनके गहने उड़ाने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। सीओ सदर डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि बीते 27 जनवरी को रौनाही थाना क्षेत्र के ललकी का पुरवा गांव में एक महिला ने ग्रामीण महिला को अपने झांसे में लेकर उसके जेवर व पैसे दोगुने करने का लालच देकर लाखों के गहने उड़ा लिए थे। मामले में पीड़िता की तहरीर पर केस भी दर्ज किया गया था।

पीड़िता के द्वारा बताई गई पहचान के आधार पर आरोपी महिला की तलाश की जा रही थी। शनिवार की सुबह एक सूचना के आधार पर रौनाही थाना प्रभारी व उनकी टीम ने सोहावल रेलवे स्टेशन से एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने टप्पेबाजी की घटना करना कबूल कर लिया। महिला पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लिए जाने पर उसके पास से एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का झाला व दो हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी की पहचान तेलही निवासिनी ग्राम ककोरगहना थाना सराय ख्वाजा जिला जौनपुर के रूप में हुई। आरोपी महिला ने बताया कि वह गांव में घूमकर जेवर व रुपये दोगुना करने के बहाने महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर उनके साथ टप्पेबाजी करती थी। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago