अयोध्या उत्तर प्रदेश

केसरियामय हुई रामनगरी, गूंजा हर-हर महादेव।

केसरियामय हुई रामनगरी, गूंजा हर-हर महादेव।

अयोध्या।

सावन कृष्ण त्रयोदशी यानी सावन की शिवरात्रि के दुर्लभ संयोग पर रामनगरी, शिवभक्ति के रंग में रमी नजर आई। शनिवार को अयोध्या केसरियामय हो गई, चारों ओर बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई दे रहे थे। सरयू के घाटों से लेकर शिवालयों तक भक्तों का तांता लगा रहा। भगवा लिबास में जयकारे लगाते कांवड़ियों की भीड़ से ऐसा लग रहा था मानो पूरी अयोध्या पर ही भगवा रंग चढ़ गया हो। रामनाम के साथ ऊं नम: शिवाय का मंत्र भी मठ-मंदिरों से लेकर शिवालयों तक में गुंजायमान होता रहा। शिवभक्तों ने सबसे पहले सरयू नदी में डुबकी लगाई इसके बाद जल भरकर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए निकल पड़े। हाथ में जल भरा पात्र लेकर जयकारे लगाते शिवभक्तों में जलाभिषेक पूजन को लेकर खासा उल्लास दिखा। 

नयाघाट से शिवभक्तों का जत्था जब मुख्य मार्ग यानि की रामपथ से हनुमानगढ़ी व रामलला में दर्शन-पूजन के लिए निकला तो अव्यवस्थाएं श्रद्धालुओं का स्वागत करने को तैयार थीं। जगह-जगह कीचड़, जलभराव, कंकड़, पत्थर से होकर शिवभक्त हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार पहुंचे।

editor

Recent Posts

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

21 hours ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 day ago

अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More

1 day ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

1 day ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

2 days ago

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More

2 days ago