ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:14 PM IST

कुष्ठ रोगी खोजी अभियान: का द्वितीय चरण हुआ प्रारम्भ।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का द्वितीय चरण हुआ प्रारम्भ।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का द्वितीय चरण हुआ प्रारम्भ।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का द्वितीय चरण हुआ प्रारम्भ।

1740996877552 - कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का द्वितीय चरण हुआ प्रारम्भ।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या

अयोध्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में  “14 दिवसीय कुष्ठ रोगी खोजी अभियान” के संचालन हेतु जिला चिकित्सालय अयोध्या से शहरी क्षेत्र की सर्वे टीमों को जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ राम मनी शुक्ला,नोडल अधिकारी अर्बन अयोध्या डॉ वेद प्रकाश त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर निर्धारित क्षेत्रो में भेजा गया।

जिला कुष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह अभियान जनपद मे 01 मार्च 2025 से 18 मार्च 2025 तक संचालित किया जायेगा। 13 मार्च से 16 मार्च को सर्वे कार्य नही होगा। इस अभियान मे जनपद में 2392 टीमें घर घर सर्वे हेतु लगायी गयी है। जिनके पर्यवेक्षण हेतु 476 पर्यवेक्षक लगाए गए है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज मे छुपे हुए कुष्ठ रोगियों को खोजकर अति शीघ्र निर्धारित समय तक एम.डी. टी. उपचार देकर उपचार मुक्त किया जाना है। यदि किसी भी व्यक्ति के शरीर मे कोई दाग,धब्बा हो और उसमे संवेदना या सुन्नता हो कुष्ठ रोग हो सकता है। समय से उपचार न होने पर हाथ,पैर, आँख मे दिव्यांगता हो सकती है। ऐसे सभी व्यक्ति जिनमे ऐसे लक्षण हों घर पर सर्वे टीमों के पहुंचने पर अवश्य बताएँ जिससे समय से जाँच और उपचार हो सके।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

कुष्ठ रोग कि दवा एम.डी.टी. राजकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क उपलब्ध है। इस अवसर पर डॉ आर.पी.वर्मा त्वचा रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय,डॉ धीरेन्द्र सिंह डी.एल.सी.,मनोज कुमार त्रिपाठी एन.एम.एस.,दिवाकर मिश्रा,सियाराम,संदीप दुबे,सुशील वर्मा,आशा आदि उपस्थित रहीं।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT