
कुंभ स्पेशल ट्रेन की बोगी से छह बैटरी चोरी।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर 10 जनवरी से खड़ी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की एक बोगी में लगी छह बैटरी चोरी हो गई। चोर सीसीटीवी में कैद हो गए, इसमें दो आरोपी बाइक पर बैटरी रखकर अयोध्या की ओर जाते दिख रहे हैं। स्टेशन मास्टर ने इसकी रिपोर्ट अकबरपुर आरपीएफ थाने में दर्ज कराई है।
आरपीएफ अधिकारियों ने जांच के लिए क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच की टीम को लगाया है। गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी चौकी नहीं है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी कुंभ स्पेशल ट्रेन की बोगी एसआर 066406 से छह बैटरी चुरा ले गए। घटना 19-20 दिसंबर की सुबह 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।
स्टेशन अधीक्षक एमएन मिश्रा ने बताया कि जानकारी होने स्टेशन मास्टर ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। अकबरपुर आरपीएफ प्रभारी जीएस गौतम ने बताया कि घटना के समय तेज कोहरा था।
जिस समय घटना को अंजाम दिया गया उस समय उस तरफ लाइट भी नहीं थी। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो व्यक्ति बाइक से पोस्ट ऑफिस गली होते हुए, तेलिया गढ़ चौराहे से अयोध्या की तरफ जाते हुए दिखाई पड़ रहे है। चोरों को पकड़ने के लिए उच्चाधिकारियों ने अकबरपुर आरपीएफ पुलिस के साथ सीआईबी के उप निरीक्षक आनंद कुमार सिंह व सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार को भी लगाया है।
अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More