अयोध्या उत्तर प्रदेश

आज मिल्कीपुर में हुंकार भरेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रत्याशी के लिए मांगेंगे समर्थन।

आज मिल्कीपुर में हुंकार भरेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रत्याशी के लिए मांगेंगे समर्थन।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगने के लिए आज (24/01/2025) शुक्रवार को मुख्यमंत्री की एक बड़ी जनसभा होने जा रही है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिल्कीपुर के पलिया मैदान में यह जनसभा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में भारी भीड़ जुटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दी है, उम्मीद है कि इस जनसभा में 50 से 75 हजार लोग जुटेंगे।

मिल्कीपुर का रण जीतने के लिए बीजेपी ने मुख्यमंत्री समेत सात मंत्री और 40 विधायकों की फौज मैदान में उतार दी है, बीजेपी जातिगत समीकरणों को भी साध रही है। इसके लिए लगभग सभी जाति के विधायक और मंत्री को चुनाव मैदान में उतारा गया है, उधर समाजवादी पार्टी ने भी अपनी ताकत झोंक रखी है। सपा की तरफ से मिल्कीपुर सीट के लिए 40 स्टार प्रचारकों की घोषणा भी कर दी गई है, जिसमें खुद अखिलेश यादव भी शामिल हैं।

 गौरतलब है कि मिल्कीपुर उपचुनाव समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा का सवाल है, लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर मिली हार के बाद बीजेपी मिल्कीपुर सीट जीत कर बदला लेना चाहती है तो वहीं समाजवादी पार्टी इस सीट पर कब्ज़ा बरक़रार रख यह संदेश देना चाहती है कि लोकसभा में मिली जीत तुक्का नहीं बल्कि पीडीए फॉर्मूले का कमाल है। बता दें कि इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है, जबकि उनके खिलाफ बीजेपी ने चन्द्रभानु पासवान को मैदान में उतारा है।

editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

22 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

23 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

23 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

1 day ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago