अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

कार की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत।

कार की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत।

अंबेडकर नगर_उत्तर प्रदेश।
अंबेडकर नगर जिले  के आदी पुर थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सेवानिवृत एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सम्मनपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना बुधवार दोपहर उस समय की बताई जा रही है। जब लालता प्रसाद (66) वर्ष (पुत्र) दयाराम निवासी आदी पुर थाना संम्मनपुर पलई रामनगर में स्थित विद्यालय में पढ़ने वाले अपने पोते को घर लिवा जाने के लिए के लिए बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह बसखारी अकबरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पहुंचे ही थे कि इसी बीच अकबरपुर की तरफ से आ रही टाटा नेक्सान कार की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही लालता प्रसाद की मौत हो गई। वही थोड़ी दूर पर वाहन को सड़क पर ही खड़ी कर कार चालक फरार हो गया।सूचना पर पहुंची संम्मनपुर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सम्मनपुर राजेश यादव ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago