IMG 20260813 WA0063 - कलेक्ट्रेट गेट पर किसान नेताओं का हाईवोल्टेज हंगामा।

कलेक्ट्रेट गेट पर किसान नेताओं का हाईवोल्टेज हंगामा।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट गेट पर किसान नेताओं का हाईवोल्टेज हंगामा।

IMG 20260813 WA0063 - कलेक्ट्रेट गेट पर किसान नेताओं का हाईवोल्टेज हंगामा।

अयोध्या।

अयोध्या भारतीय किसान यूनियन टिकैत की जिला इकाई की ओर से गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर निकाली गई, ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर हंगामा हुआ।

दर्शन नगर पुलिस चौकी से किसान पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष सुमन पांडे ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं, कुछ अन्य किसान नेताओं ने गमछे से फांसी लगाने की कोशिश की। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

किसानों के उग्र तेवर को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और आत्मदाह का प्रयास कर रही महिला नेता समेत अन्य प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। यात्रा और प्रदर्शन में प्रदेश सचिव  समेत सैकड़ों की संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं महिलाएं शामिल रहीं।

पुलिस की सतर्कता के बाद प्रदर्शन स्थल पर स्थिति सामान्य हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *