
सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक युवक की पंखा घुमाते समय उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना गोसाईगंज थाना अंतर्गत ग्रामसभा तियरी मछरौली की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी महेश (28) पुत्र खुशीराम रात को पंखे का तार सीधा कर रहा था तभी उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर वो बुरी तरह झुलस गया। उसकी चीख पुकार पर परिजन पहुंचे और जैसे-तैसे उसे बचाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा और अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक महेश राजगीर मिस्त्री का कार्य करता था। वो चार भाई थे। महेश के दो बेटे किशन (12) वर्ष,आशीष (8) वर्ष का है। महेश की मौत से बेटों के सिर से बाप का साया उठ गया, पत्नी कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More
वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More
केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More
कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर। अयोध्या। अयोध्या… Read More
मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार कोतवाली। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर… Read More
चढ़ावा प्रकरण में दोषी नहीं बचेंगे, दो दिन में भागेंगे या जेल जाएंगे, विनय कटियार।… Read More