images - कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर।

कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर।

images - कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की वार्षिक बैठक रविवार को हाईवे स्थित त्रिमूर्ति होटल में आयोजित की गई। बैठक के दौरान संघ के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें विकास सिंह को सर्वसम्मति से पुन: उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ का अध्यक्ष चुना गया। बृजेन्द्र प्रताप सिंह को महासचिव बनाया गया। बैठक में वर्ष 2026-27 के वार्षिक खेल कैलेंडर पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी स्टैंडिंग काउंसिल भारत सरकार श्रीनिवास राय की देखरेख में संपन्न हुई।

इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में प्रदीप यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना तथा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक परमेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि कबड्डी भारत की पारंपरिक और गौरवशाली खेल विरासत का प्रतीक है। संघ का प्रयास होगा कि प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस खेल को और अधिक बढ़ावा दिया जाए तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

अध्यक्ष ने कहा कि आगामी खेल कैलेंडर के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और जिलों से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए खेल के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
बैठक में विभिन्न जिलों के सचिव राकेश शर्मा, मो. अकरम, प्रभात पांडेय, कमलेश कुमार पांडेय, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *