पूराकलंदर- अयोध्या

एसटीएफ ने नेपाल से 16.5 किलो चरस लेकर कानपुर जा रहे चार तस्करों को पकड़ा।

एसटीएफ ने नेपाल से 16.5 किलो चरस लेकर कानपुर जा रहे चार तस्करों को पकड़ा।

पूराकंलदर_अयोध्या।

अयोध्या एसटीएफ लखनऊ की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के इटौरा चौराहे के पास दर्शननगर मोड़ से कार सवार चार तस्करों को गिरफ्तार कर थाने में सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तस्करों से बरामद 16. 5 किलो चरस की कीमत 83 लाख बताई है।

लखनऊ एसटीएसफ के अपर पुलिस अधीक्षक सत्यसेन यादव की टीम को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह की टीम ने इटौरा चौराहे के पास रविवार की रात एक कार यूपी 78 एचएल 5333 को रोककर तलाशी ली तो कार से 16. 5 किलो चरस बरामद हुआ।

इसके बाद एसटीएफ ने कार सवार कानपुर नगर के देहली सुजानपुर निवासी विमल राजपूत व न्यू आजाद नगर निवासी आशीष यादव तथा कानपुर देहात के थाना मंगलपुर स्थित बलरामपुर कन्चौसी नगर पंचायत निवासी जितेन्द्र सिंह व क्वीत खेडा तहसील अकबरपुर निवासी योगेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह लोग नेपाल से चरस की खेप लेकर कानपुर जा रहे थे। बरामद कार आशीष यादव के नाम पर पंजीकृत है और खेप कानपुर निवासी मनोज तिवारी के कहने पर ले जाई जा रही थी।

इनके पास से 4500 रूपये, 4 पैन कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस, 3 मोबाइल फोन व 4 एटीएम कार्ड बरामद किया है तथा सभी के खिलाफ मादक पदार्थ के तस्करी की धारा में पूराकलंदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसटीएफ के उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश का कहना है कि बरामद चरस की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 83 लाख रूपये है। अग्रिम विधिक कार्रवाई थाना पुलिस की ओर से की जा रही है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago