सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

एमडीएम में घपले की जांच से चिढ़ी हुई टीचर ने अनुदेशक व छात्राओं को पीटा, केस दर्ज।

एमडीएम में घपले की जांच से चिढ़ी टीचर ने अनुदेशक व छात्राओं को पीटा, केस दर्ज।

 सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में बल्दीराय तहसील क्षेत्र में मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर हुई जांच में गोलमाल मिलने की पुष्टि होने पर प्रधानाध्यापिका का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। खीझी प्रधानाध्यापिका ने अपना गुस्सा छात्राओं को पीट कर उतारा। साथ ही अनुदेशक को भी चप्पलों से पीटा। पीड़ित अनुदेशक व छात्राओं ने महिला हेडमास्टर के विरुद्ध हलियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, बीएसए ने दोषी प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच बैठा दी है।

बल्दीराय तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हलियापुर में बीते दिनों एमडीएम की जांच खंड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह ने की थी। प्रधानाध्यापिका शशिबाला ने एमडीएम में उपस्थिति बच्चों से तीन गुना संख्या चढ़ा दी थी। 17 अक्टूबर को अनुदेशक देवेंद्र मिश्र ने जो विद्यार्थी नहीं आए थे, उन्हें पंजिका पर अनुपस्थित कर दिया। इससे हेडमास्टर शशिबाला चिढ़ गई। उन्होंने शुक्रवार को अनुदेशक को गाली देना शुरू कर दिया।

प्रार्थना सभा में ही छात्राओं का बाल पकड़कर मारना पीटना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर कुछ अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। इसके बाद प्रधानाध्यापिका ने अनुदेशक देवेंद्र मिश्र की चप्पल से पिटाई कर दी। पीड़ित अनुदेशक व विद्यालय की छात्राओं ने हलियापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। हलियापुर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि सोशल मीडिया पर टीचर का छात्राओं व अनुदेशक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने का संज्ञान लेते हुए प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। बीईओ से जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अनुदेशक पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जांच बैठाई गई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

2 hours ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

3 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

3 days ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

4 days ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

4 days ago