
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाने के पुलिस चौकी देवगांव क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के बगल से बनी सर्विस लेन से गुलजार पुत्र जबीर अपने दोस्त शुभम पुत्र प्रकाश निवासी सेवरा थाना कोतवाली इनायत नगर व अपनी साली निशा पुत्री मकसूद को लेकर अपनी ससुराल इमामगंज पल्सर मोटरसाइकिल से जा रहा था। सर्विस लेन पर आगे ब्रेकर बना हुआ है उसी से जाकर टकरा गए, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण व चौकी प्रभारी देवगांव मनीष चतुर्वेदी ने कांस्टेबल मनोज कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज भिजवाए जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉ दुर्ग विजय ने गुलजार पुत्र जबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं निशा व शुभम की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार करते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
थाना कुमारगंज पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचायत नामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि शुभम व निशा की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया है। मृतक गुलजार के पिता जबीर ने बताया कि गुलजार अपनी साली को अपने दोस्त के साथ लेकर ससुराल इमामगंज जा रहे थे। पुलिस ने मुझे जानकारी दी। गुलजार के एक चार वर्ष का बेटा व 3 माह की बेटी है अब उनका पालन पोषण कैसे करेंगे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More