
सुल्तानपुर जिले में कोतवाली नगर के अमहट मंडी परिषद के पास मंगलवार की भोर सब्जी व्यवसाई से वर्दीधारी चार टप्पेबाज एआरटीओ और कोतवाल सिपाही बनकर 65 हजार रुपये की वसूल लिए। ठगी होने के शिकार होने का शक होने पर व्यवसाई ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। सोशल मीडिया पर वायरल खबर को संज्ञान लेते हुए नगर कोतवाल मौके पर पहुंच पीड़ित व्यवसाई से जानकारी लेकर जांच पड़ताल शुरू की है।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के बेरूगंज निवासी राम सिंह पिकअप से मंगलवार की सुबह नगर कोतवाली स्थित अमहट सब्जी मंडी आया था। भोर में करीब साढ़े चार बजे लगभग लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर एक होटल के समीप चार पहिया वाहन सवार रुके। पीड़ित व्यवसाई के मुताबिक अपने आप को एआरटीओ, कोतवाल व पुलिस बताते हुए पिकअप सीज करने की बात कही। आरोप है उक्त लोगों ने डरा धमका कर उसके पास सब्जी खरीद के लिए रखा हुआ 65 हज़ार रुपये लेकर चले गए। नगर कोतवाल श्री राम पांडेय ने बताया कि पीड़ित व्यवसाई से जानकारी ली गई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More