अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

इलाज़ के दौरान युवक की मौत से नाराज़ परिजनों ने किया जमकर हंगामा।

इलाज़ के दौरान युवक की मौत से नाराज़ परिजनों ने किया जमकर हंगामा।

अम्बेडकरनगर।

अंबेडकरनगर जिले में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस द्वारा शव को नगपुर अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाया गया तो आधा घंटे तक एंबुलेंस का ड्राइवर ही नहीं आया। पुलिस की सख्ती पर ड्राइवर को बुलाकर नगपुर अस्पताल ले गई, जहां पर परिजनों के मना करने के बाद शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया।

जलालपुर नगर क्षेत्र स्थित मेयो अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर हर सुविधाओं से लैस और विशेषज्ञ डॉक्टर से बेहतर इलाज का दावा करने वाले अस्पताल में फिर एक मौत हो गई। मौत से आहत जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर निवासी विजय बहादुर (पुत्र) लकडू ने बताया कि बीते शनिवार मेरे बड़े भाई चंद्रभान (पुत्र) लकडू का तबियत खराब हो गई थी।

जिसे नगर स्थित मेयो हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने बीमारी का इलाज करने का दावा करते हुए भर्ती कर लिया। लेकिन बीती रविवार रात मेरे भाई की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा खराब होने लगी, मेरे भाई का पेट अचानक फूलने लगा पेशाब आना बंद हो गया और शरीर पीला पड़ने लगा। जिसे देख हम लोगों द्वारा डॉक्टरों को बुलाने लगे, लेकिन कई बार बुलाने के बाद डॉक्टर सुबह पहुंचे तब तक उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर सुनते ही अन्य परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल के बाहर परिजनों द्वारा समय पर डॉक्टर आने पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने यह भी बताया कि डॉक्टरों द्वारा इससे 3 दिन में 40 हजार रुपए वसूल लिए। लेकिन किसी प्रकार का आराम नहीं हुआ। हंगामा की सूचना पर पहुंचे जलालपुर पुलिस एंबुलेंस बलाकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले चलने की बात कही। लेकिन काफी देर तक ड्राइवर न आने पर पुलिस ने सख्ती से अस्पताल संचालक से ड्राइवर को बुलाया गया। तब सरकारी अस्पताल ले गए। जहां सरकारी डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु प्रक्रिया शुरू की तो परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से साफ इनकार कर दिया।

जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए मृतक के शरीर को परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पोस्टमार्टम हेतु परिजनों से वार्ता की गई लेकिन परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम हेतु साफ मना कर दिया। जिस पर पंचनामा करते हुए परिजनों को सौंप दिया गया। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायती पत्र मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago