
बीकापुर_अयोध्या
क्षेत्र में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए बने कार्यालय पर कई महीनों से ताला लटक रहा है। जिसके चलते फरियादी अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं।
गौरतलब है कि बीकापुर सर्किल के कोतवाली सहित थाना क्षेत्रों में गांजा, भट्टीयों से बनने वाली शराब आदि मादक पदार्थ खुलेआम बाजार के चौराहों पर बेची जा रही हैं। जिस पर अंकुश लगाने में आबकारी विभाग सहित स्थानीय पुलिस नाकाम दिख रही है। जिसके चलते युवा नशे के आदी होकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।
मजे की बात यह है कि जनता की शिकायतों के लिए तहसील परिसर में स्थित आबकारी निरीक्षक का कार्यालय बना हुआ है। परंतु दो-तीन महीने से निरीक्षक सहित कार्यालय में तैनात अन्य कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं है और कार्यालय पर भारी-भरकम ताला लटक रहा है।
जिला आबकारी अधिकारी अतुल चंद्र द्विवेदी ने बताया बीकापुर कार्यालय पर आबकारी निरीक्षक रानू चौधरी की तैनाती है और अन्य स्टाफ भी हैं। यदि कार्यालय बंद चल रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More