Categories: लखनऊ

गोंडा में दो डॉक्टरों सहित छह की बर्खास्तगी के आदेश

गोंडा में दो डॉक्टरों सहित छह की बर्खास्तगी के आदेश|

लखनऊ।

गोंडा और गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों में शिकायतों का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित कई डॉक्टरों, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। गोंडा के प्रकरण में दो डॉक्टरों सहित छह कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं।
जिला महिला चिकित्सालय गोंडा में अवैध वसूली और अव्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को मिली थी। इसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने गोंडा के जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस सहित एक चिकित्सक और एक स्टाफ नर्स के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा दो चिकित्सकों सहित छह कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने के आदेश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को दिए गए हैं।
वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद के एमएमजी जिला चिकित्सालय के एक चिकित्सक के खिलाफ भी मरीजों के साथ असंवेदनशीलता और अवैध वसूली की शिकायत डिप्टी सीएम को मिली। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से दोषी चिकित्सक को निलंबित कर दिया गया है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago