सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

आजमगढ़ से अपहरण हुई नाबालिग सुल्तानपुर में मिली।

आजमगढ़ से अपहरण हुई नाबालिग सुल्तानपुर में मिली।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में अपहरण का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। सुल्तानपुर पुलिस को आजमगंढ़ से अगवा हुई एक नाबालिक छात्रा मिली है। अगवा हुई छात्रा ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भाग निकली है। करीब पांच घंटे पैदल चलने के बाद वह सुल्तानपुर के सेमरी बाजार पहुंची।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 ने छात्रा को कोतवाली जयसिंहपुर पहुंचाया, जहां पुलिस ने आजमगढ़ की पुलिस से संपर्क कर उसके परिजन को बुलाकर छात्रा को सुपुर्द किया। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के डेबुआ डीह गांव की सोनम वर्मा (17) पुत्री रामदरश वर्मा कक्षा दस की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे वह किसी काम से अपने घर से अफेरेट बाजार जा रही थी।
इसी बीच रास्ते में स्कॉर्पियो सवार चार अज्ञात लोगों ने उसे जबरन वाहन में बैठा लिया। शोर करने पर छात्रा के मुंह पर बेहोशी का पाउडर डालकर बेहोश कर दिया। देर रात करीब 12  बजे के आस पास जब  उसको होश आया तो स्कॉर्पियो हाईवे पर किसी ढाबे पर खड़ी थी और अपहरणकर्ता चाय पी रहे थे। उनको चकमा देकर वह किसी तरह से भाग निकली। करीब 5 घंटे पैदल चलने के बाद अंबेडकरनगर से उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago