
अवैध वसूली में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक निलंबित।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में अवैध वसूली और कार्य में लापरवाही पर कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुब बी को निलंबित कर दिया गया है। भूमि संरक्षण अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है। तबादले पर आए वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुब बी विनय कुमार मिश्र सात फरवरी को उप कृषि निदेशक कार्यालय में आए थे लेकिन काम वह जिला कृषि अधिकारी के यहां कर रहे थे। जून के पहले सप्ताह में उन्हें उप निदेशक कार्यालय में समायोजित किया गया, साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि का कार्य सौंपा गया लेकिन यह कार्य वह नहीं कर रहे थे। कृषि यंत्रों के सत्यापन में अवैध वसूली की शिकायत सही पाई गई। शिकायत बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के शरपुर पारा गांव के हिमांशु ने की थी। इसके बाद अवैध वसूली और कार्य में लापरवाही के चलते उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उपनिदेशक कृषि संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर जांच जिला भूमि संरक्षण अधिकारी को सौंपी गई है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More