इनायत नगर - अयोध्या

अवैध खनन में लगी मशीन एवं पांच ट्रैक्टर ट्राली सीज।

अवैध खनन में लगी मशीन एवं पांच ट्रैक्टर ट्राली सीज।

इनायत नगर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के इनायत नगर पुलिस और खनन अधिकारी की संयुक्त टीम ने इनायतनगर थाना क्षेत्र में अवैध खनन में लगे एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर ट्राली रंगे हाथ पकड़ लया है। छापेमारी में मौजूद अधिकारियों ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवा तीन लाख का जुर्माना भी ठोक दिया है।

मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला खनन अधिकारी डॉ दीपक सिंह व इनायत नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम बीते बृहस्पतिवार की रात में अछोरा गांव में अवैध मिट्टी खनन की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची तो वहां मिट्टी लदी पांच ट्रैक्टर ट्राली सहित एक जेसीबी पकड़ी गई।

प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अछोरा गांव में एक वाणिज्यिक प्रतिष्ठान का निर्माण कार्य चल रहा है। यह मिट्टी खनन उसी के लिए हो रहा था। इनायत नगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मौके पर मिली सभी गाड़ियों को सीज कर दिया है। इसके अलावा खनन अधिकारी डॉ दीपक सिंह ने अवैध खनन में पकड़ी गई गाड़ियों पर 3 लाख 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago