अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 839 बोतल बरामद।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के मवई थाना पुलिस ने हरियाणा की अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, दो मोबाइल फोन, एक कार और 2500 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद शराब में 750 एमएल की 224 बोतल और 375 एमएल की 615 बोतल शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि 7 अगस्त को करीब 3:35 बजे हफीजुर रहमान (पुत्र) अब्दुर रहमान और सोहेल खान (पुत्र) अब्दुल शईद खान को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी गोरखपुर के थाना रामगढ़ ताल क्षेत्र के न्यु कॉलोनी चिल्मापुर, आजाद चौक रुस्तमपुर के निवासी हैं।